गधे और व्यापारी की हिंदी कहानी | Gadhe aur Vyaapaaree Kahaanee | Donkey and Merchant Story in Hindi

गधे और व्यापारी की हिंदी कहानी | Gadhe aur Vyaapaaree Kahaanee | Donkey and Merchant Story in Hindi

Children Book Hindi Moral Stories

गधे और व्यापारी की कहानी Donkey and Merchant Story in Hindi

एक बार की बात है एक गाँव में एक नमक का व्यापारी था। वह नमक का व्यापार करने के लिए हर दिन शहर जाया करता था। नमक को शहर के बाज़ार तक ढोने के लिए उसके पास एक गधा था। वह नमक के थैलियों को गधे के ऊपर ढोता और हर दिन शहर की ओर जाता था। परन्तु शहर जाने के लिए उन्हें एक नदी को पार करना पड़ता था।



एक दिन व्यापारी नमक की बोरियों को गधे पर ढोकर सवेरे शहर की ओर निकल पड़ा। उस दिन बारिश के कारण नदी का बहाव ज्यादा था तो गधा पानी में गिर पड़ा। पानी में गिरने के कारण सारा नमक पानी में घुल गया और बह गया। व्यापारी बहुत दुखी हुआ और गधे को लेकर घर वापस लौट गया।

अगले दिन सुबह व्यापारी दोबारा नमक के थैलों को गधे पर लादकर शहर की ओर चल पड़ा। जब वह उसी नदी को पार कर रहा था तो गधा दोबारा पानी में गिर पड़ा और सारा का सारा नमक पानी में घुल गया। उस दिन भी व्यापारी दुखी हो कर गहर लौट गया।

सभी दिन की तरह व्यापारी अगले दिन सुबह फिर शहर के बाज़ार की और चल पड़ा। इस दिन भी नदी में गधा पानी में गिर पड़ा और सारा नमक बर्बाद हो गया। अब व्यापारी को  धोखेबाज़ गधे की जान पूछ कर गिरने की चालाकी का पता चल गया और उसने उसे सीधा करने का उपाय ढूँढा।

अगले दिन सुबह शहर की और निलते समय व्यापारी ने गधे के ऊपर नमक के बजाये रुई की बड़ी बोरियां लाग दी। जब गधा नदी को पार कर रहा था तो दोबारा उसने गिरने का नाटक किया। जब वह पानी में गिरा तो बोरी में भरे हुए रुई ने सारा पानी सोक लिए और उनका वज़न इतना बढ़ गया की गधा ठीक से चल भी नहीं पाया। तब व्यापारी ने जोर-जोर से डंडा मार-मार कर गधे को पानी से बाहर निकाला।

गधे को अपनी गलती का एहसास हो गया और उसने कभी भी ऐसी हरकत दोबारा नहीं की।


👉 Children Book - Hindi Moral Stories 🙏🙏🙏🙏 


बच्चों के लिए लघु दृष्टांत


जीवन के पाठ पढ़ाने के लिए कहानियां बहुत अच्छे साधन हैं। ये छोटी दंतकथाएं एक अच्छा प्रभाव डालती हैं, खासकर छोटे बच्चों के दिलों में अच्छे व्यवहार और गुणों पर।   


बच्चों को कहानियां पसंद हैं। कहानियों को सुनने की कल्पना में भटकना। कहानी में निहित नैतिकता निहित है। जितना अधिक वे कहानी सुनते हैं, उतनी ही अधिक संभावना है कि उनकी नैतिकता उनके मन को छू लेगी।


Children Book Moral Stories in HINDI - यहाँ आपके लिए अपने बच्चों को बताने के लिए दिलचस्प हिंदी लघु कहानियों और दोस्ती के बारे में नैतिक कहानियों का संग्रह है।


बच्चों की किताब - हिंदी चैनल ऑल फेमस मोरल स्टोरीज़, बेडटाइम स्टोरीज़ एंड थिंग्स यू

जानना चाहते हैं (बच्चे)?


कृपया हमारे बच्चे किताब - हिंदी चैनल को  👉  सब्सक्राइब करें  👇

इसके अलावा  लाइक 👉 शेयर 👉  और कमेंट 👇 करें.


https://www.youtube.com/channel/UCYR8konXC9gRSOOvCRbI2dA


चिल्ड्रन बुक - हिंदी मोरल स्टोरीज़ परिवार का एक हिस्सा बनें।


Comments

Popular posts from this blog

शेर और चूहा हिंदी कहानी | शेर और चूहा (Lion And The Mouse Story ) | Sher Aur Chooha Hindee Kahaanee

खरगोश और कछुए की दौड़ | Hindi 3D Animated Story - Rabbit and Tortoise | By Children Book Hindi Moral Stories