खरगोश और कछुए की दौड़ | Hindi 3D Animated Story - Rabbit and Tortoise | By Children Book Hindi Moral Stories
खरगोश और कछुए की दौड़ | Hindi 3D Animated Story - Rabbit and Tortoise | Kachua Aur Khargosh Ki Kahani
खरगोश और कछुए की दौड़ | Rabbit and tortoise story
एक बार खरगोश (Rabbit) को अपनी तेज़ चाल पर बहुत घमंड हो गया जिसकी वजह से वह धीमी चाल वाले कछुए (Tortoise) का मजाक उड़ाता रहता था। एक बार उसने कछुए का मजाक बनाने के लिए उससे रेस लगाने को कहा कछुआ भी रेस लगाने तैयार हो गया।जब जंगल में ये बात सब जानवरों को पता चली तो सब रेस का लुत्फ़ उठाने के लिए रेस वाली जगह पर एकत्रित हो गए। सब को लगता था की रेस में खरगोश (Rabbit) ही जीतेगा क्योंकि कछुआ (Tortoise) तो बहुत धीरे- धीरे चलता था। सब जानवार कछुए का उत्साह बढ़ाने लगे और कुछ ही देर में रेस शुरू हो गई। रेस शुरू होते ही खरगोश और कछुए ने दौड़ना शुरू किया और थोड़ी ही देर में खरगोश सब जानवरों की आँखों से ओझल हो गया और कछुआ अपनी चाल से चलता रहा।
थोड़ी दूर पहुँचने पर खरगोश को एक गाजर का खेत दिखाई दिया तो उसने सोचा अभी तो कछुए को यहाँ तक आने में बहुत समय लग जायेगा इतने में थोड़ी सी गाजर खाकर आराम कर लेता हूँ।आराम करते करते खरगोश को नींद आ गई वहीँ दूसरी तरफ धीरे धीरे चलते चलते कछुआ भी वहाँ तक आ पहुंचा लेकिन खरगोश (Rabbit) तब भी सोता रहा।
जब खरगोश की आँख खुली तो उसने देखा कछुआ (Tortoise) लक्ष्य तक पहुँचने वाला हैं।कछुए को लक्ष्य के पास जाता देखकर खरगोश ने दौड़ना शुरू किया लेकिन उससे पहले ही कछुए ने लक्ष्य रेखा पार कर रेस जीत ली।
शिक्षा – हमें कभी भी अपने ऊपर घमंड नहीं करना चाहिए।
बच्चों के लिए लघु दृष्टांत
जीवन के पाठ पढ़ाने के लिए कहानियां बहुत अच्छे साधन हैं। ये छोटी दंतकथाएं एक अच्छा प्रभाव डालती हैं, खासकर छोटे बच्चों के दिलों में अच्छे व्यवहार और गुणों पर।
बच्चों को कहानियां पसंद हैं। कहानियों को सुनने की कल्पना में भटकना। कहानी में निहित नैतिकता निहित है। जितना अधिक वे कहानी सुनते हैं, उतनी ही अधिक संभावना है कि उनकी नैतिकता उनके मन को छू लेगी।
Children Book Moral Stories in HINDI - यहाँ आपके लिए अपने बच्चों को बताने के लिए दिलचस्प हिंदी लघु कहानियों और दोस्ती के बारे में नैतिक कहानियों का संग्रह है।
बच्चों की किताब - हिंदी चैनल ऑल फेमस मोरल स्टोरीज़, बेडटाइम स्टोरीज़ एंड थिंग्स यू
जानना चाहते हैं (बच्चे)?
कृपया हमारे बच्चे किताब - हिंदी चैनल को 👉 सब्सक्राइब करें 👇
इसके अलावा लाइक 👉 शेयर 👉 और कमेंट 👇 करें.
चिल्ड्रन बुक - हिंदी मोरल स्टोरीज़ परिवार का एक हिस्सा बनें।
Comments
Post a Comment