ऊंट का बच्चा और उसकी माँ हिंदी कहानी | The Baby Camel and his Mother Story in Hindi | By Children Book Hindi Moral Stories
ऊंट का बच्चा और उसकी माँ हिंदी कहानी | The Baby Camel and his Mother Story in Hindi | Children Book
#हिंदीकहानी #Hindikahani #hindikahaniya #storiesinhindi #moralstory #kidsroom #बच्चों #BabyCamelandMother #ChildrenBookHindiMoralStories #ऊंटकाबच्चाऔरउसकीमाँ #BabyCamelandMother #oontmaangoongeekyonhai
ऊंट का बच्चा और उसकी माँ | The Baby Camel and his Mother in Hindi | Children Book Hindi Moral Stories
ऊंट का बच्चा और उसकी माँ / Baby Camel and Mother
एक दिन की बात है. एक ऊँट और उसका बच्चा बातें कर रहे थे. बातों-बातों में ऊँट के बच्चे ने उससे पूछा, “पिताजी! बहुत दिनों से कुछ बातें सोच रहा हूँ. क्या मैं आपसे उनके बारे में पूछ सकता हूँ?”
ऊँट (Camel) बोला, “हाँ हाँ बेटा, ज़रूर पूछो बेटा. मुझसे बन पड़ेगा. तो मैं जवाब ज़रूर दूंगा.”
“हम ऊँटों के पीठ पर कूबड़ क्यों होता है पिताजी?” ऊँट के बच्चे ने पूछा.
ऊँट बोला, “बेटा, हम रेगिस्तान में रहने वाले जीव हैं. हमारे पीठ में कूबड़ इसलिए है, ताकि हम इसमें पानी जमा करके रख सकें. इससे हम कई-कई दिनों तक बिना पानी के रह सकते हैं.”
“अच्छा और हमारे पैर इतने लंबे और पंजे गोलाकार क्यों हैं?” ऊँट के बच्चे ने दूसरा प्रश्न पूछा.
“जैसा मैं तुम्हें बता चुका हूँ कि हम रेगिस्तानी जीव हैं. यहाँ की भूमि रेतीली होती है और हमें इस रेतीली भूमि में चलना पड़ता है. लंबे पैर और गोलाकार पंजे के कारण हमें रेत में चलने में सहूलियत होती है.”
“अच्छा, मैं हमारे पीठ में कूबड़, लंबे पैर और गोलाकार पंजों का कारण तो समझ गया. लेकिन हमारी घनी पलकों का कारण मैं समझ नहीं पाता. इन घनी पलकों के कारण कई बार मुझे देखने में भी परेशानी होती है. ये इतनी घनी क्यों है?” ऊँट का बच्चा बोला.
“बेटे! ये पलकें हमारी आँखों की रक्षाकवच हैं. ये रेगिस्तान की धूल से हमारी आँखों की रक्षा करते हैं.”
“अब मैं समझ गया कि हमारी ऊँट में कूबड़ पानी जमा कर रखने, लंबे पैर और गोलाकार पंजे रेतीली भूमि पर आसानी से चलने और घनी पलकें धूल से आँखों की रक्षा करने के लिए है. ऐसे में हमें तो रेगिस्तान में होना चाहिए ना पिताजी, फिर हम लोग इस चिड़ियाघर (Zoo) में क्या कर रहे हैं?”
सीख – प्राप्त ज्ञान, हुनर और प्रतिभा तभी उपयोगी हैं, जब आप सही जगह पर हैं. अन्यथा सब व्यर्थ है. कई लोग प्रतिभावान होते हुए भी जीवन में सफ़ल नहीं हो पाते क्योंकि वे सही जगह/क्षेत्र पर अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल नहीं करते. अपनी प्रतिभा व्यर्थ जाने मत दें.
👉 Children Book - Hindi Moral Stories 🙏🙏🙏🙏
बच्चों के लिए लघु दृष्टांत
जीवन के पाठ पढ़ाने के लिए कहानियां बहुत अच्छे साधन हैं। ये छोटी दंतकथाएं एक अच्छा प्रभाव डालती हैं, खासकर छोटे बच्चों के दिलों में अच्छे व्यवहार और गुणों पर।
बच्चों को कहानियां पसंद हैं। कहानियों को सुनने की कल्पना में भटकना। कहानी में निहित नैतिकता निहित है। जितना अधिक वे कहानी सुनते हैं, उतनी ही अधिक संभावना है कि उनकी नैतिकता उनके मन को छू लेगी।
Children Book Moral Stories in HINDI - यहाँ आपके लिए अपने बच्चों को बताने के लिए दिलचस्प हिंदी लघु कहानियों और दोस्ती के बारे में नैतिक कहानियों का संग्रह है।
बच्चों की किताब - हिंदी चैनल ऑल फेमस मोरल स्टोरीज़, बेडटाइम स्टोरीज़ एंड थिंग्स यू
जानना चाहते हैं (बच्चे)?
कृपया हमारे बच्चे किताब - हिंदी चैनल को 👉 सब्सक्राइब करें 👇
इसके अलावा लाइक 👉 शेयर 👉 और कमेंट 👇 करें.
https://www.youtube.com/channel/UCYR8konXC9gRSOOvCRbI2dA
चिल्ड्रन बुक - हिंदी मोरल स्टोरीज़ परिवार का एक हिस्सा बनें।
Comments
Post a Comment