बन्दर और लकड़ी का खूंटा हिंदी कहानी | Monkey and The Wedge Hindi Story | By Children Book Hindi Moral Stories

 

बन्दर और लकड़ी का खूंटा हिंदी कहानी | Monkey and The Wedge Hindi Story| Bandar aur lakadee ka khoonta

#Bandaraurlakadeekakhoonta #ChildrenBookHindiMoralStories #HindiStory #MoralStories #BedtimeStories #हिंदीकहानी #TheCuriousMonkey #EnglishShortStories #MoralStories #TheMonkeyandTheWedgeStoryinHindi



The Monkey and The Wedge Story In Hindi:

https://youtu.be/gkFwQNUmns8


( बन्दर और लकड़ी का खूंटा (The Monkey and The Wedge Story In Hindi) एक समय शहर से कुछ ही दूरी पर एक मंदिर का निर्माण किया जा रहा था। मंदिर में लकडी का काम बहुत था इसलिए लकडी चीरने वाले बहुत से मज़दूर काम पर लगे हुए थे। यहां-वहां लकडी के लठ्टे पडे हुए थे और लठ्टे व शहतीर चीरने का काम चल रहा था। सारे मज़दूरों को दोपहर का भोजन करने के लिए शहर जाना पडता था, इसलिए दोपहर के समय एक घंटे तक वहां कोई नहीं होता था। एक दिन खाने का समय हुआ तो सारे मज़दूर काम छोडकर चल दिए। एक लठ्टा आधा चिरा रह गया था। आधे चिरे लठ्टे में मज़दूर लकडी का कीला फंसाकर चले गए। ऐसा करने से दोबारा आरी घुसाने में आसानी रहती है।




तभी वहां बंदरों का एक दल उछलता-कूदता आया। उनमें एक शरारती बंदर भी था, जो बिना मतलब चीजों से छेडछाड करता रहता था। पंगे लेना उसकी आदत थी। बंदरों के सरदार ने सबको वहां पडी चीजों से छेडछाड न करने का आदेश दिया। सारे बंदर पेडों की ओर चल दिए, पर वह शैतान बंदर सबकी नजर बचाकर पीछे रह गया और लगा अडंगेबाजी करने। उसकी नजर अधचिरे लठ्टे पर पडी। बस, वह उसी पर पिल पडा और बीच में अडाए गए कीले को देखने लगा। फिर उसने पास पडी आरी को देखा। उसे उठाकर लकडी पर रगडने लगा। उससे किर्रर्र-किर्रर्र की आवाज़ निकलने लगी तो उसने गुस्से से आरी पटक दी। उन बंदरो की भाषा में किर्रर्र-किर्रर्र का अर्थ ‘निखट्टू’ था। वह दोबारा लठ्टे के बीच फंसे कीले को देखने लगा। उसके दिमाग में कौतुहल होने लगा कि इस कीले को लठ्टे के बीच में से निकाल दिया जाए तो क्या होगा? अब वह कीले को पकडकर उसे बाहर निकालने के लिए ज़ोर आजमाईश करने लगा। लठ्टे के बीच फंसाया गया कीला तो दो पाटों के बीच बहुत मज़बूती से जकडा गया होता हैं, क्योंकि लठ्टे के दो पाट बहुत मज़बूत स्प्रिंग वाले क्लिप की तरह उसे दबाए रहते हैं। बंदर खूब ज़ोर लगाकर उसे हिलाने की कोशिश करने लगा। कीला जोर लगाने पर हिलने व खिसकने लगा तो बंदर अपनी शक्ति पर खुश हो गया। वह और ज़ोर से खौं-खौं करता कीला सरकाने लगा। इस धींगामुश्ती के बीच बंदर की पूंछ दो पाटों के बीच आ गई थी, जिसका उसे पता ही नहीं लगा। उसने उत्साहित होकर एक जोरदार झटका मारा और जैसे ही कीला बाहर खिंचा, लठ्टे के दो चिरे भाग फटाक से क्लिप की तरह जुड गए और बीच में फंस गई बंदर की पूंछ। बंदर चिल्ला उठा। तभी मज़दूर वहां लौटे। उन्हें देखते ही बंदर ने भागने के लिए ज़ोर लगाया तो उसकी पूंछ टूट गई। वह चीखता हुआ टूटी पूंछ लेकर भागा।

👉 Children Book - Hindi Moral Stories 🙏🙏🙏🙏 बच्चों के लिए लघु दृष्टांत जीवन के पाठ पढ़ाने के लिए कहानियां बहुत अच्छे साधन हैं। ये छोटी दंतकथाएं एक अच्छा प्रभाव डालती हैं, खासकर छोटे बच्चों के दिलों में अच्छे व्यवहार और गुणों पर। बच्चों को कहानियां पसंद हैं। कहानियों को सुनने की कल्पना में भटकना। कहानी में निहित नैतिकता निहित है। जितना अधिक वे कहानी सुनते हैं, उतनी ही अधिक संभावना है कि उनकी नैतिकता उनके मन को छू लेगी। Children Book Moral Stories in HINDI - यहाँ आपके लिए अपने बच्चों को बताने के लिए दिलचस्प हिंदी लघु कहानियों और दोस्ती के बारे में नैतिक कहानियों का संग्रह है। बच्चों की किताब - हिंदी चैनल ऑल फेमस मोरल स्टोरीज़, बेडटाइम स्टोरीज़ एंड थिंग्स यू जानना चाहते हैं (बच्चे)? कृपया हमारे बच्चे किताब - हिंदी चैनल को 👉 सब्सक्राइब करें 👇 इसके अलावा लाइक 👉 शेयर 👉 और कमेंट 👇 करें. https://www.youtube.com/channel/UCYR8konXC9gRSOOvCRbI2dA चिल्ड्रन बुक - हिंदी मोरल स्टोरीज़ परिवार का एक हिस्सा बनें।

Comments

Popular posts from this blog

शेर और चूहा हिंदी कहानी | शेर और चूहा (Lion And The Mouse Story ) | Sher Aur Chooha Hindee Kahaanee

खरगोश और कछुए की दौड़ | Hindi 3D Animated Story - Rabbit and Tortoise | By Children Book Hindi Moral Stories

गधे और व्यापारी की हिंदी कहानी | Gadhe aur Vyaapaaree Kahaanee | Donkey and Merchant Story in Hindi